आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि Motherboard क्या है और इसका क्या काम है? हम सब अपने दैनिक जीवन में कंप्यूटर का प्रयोग करते हैं। इनमें से एक प्रमुख घटक मदरबोर्ड है, जिसे कंप्यूटर की रीढ़ हड्डी भी कहते है। इसे main circuit board, mainboard, system board, baseboard और logic board जैसे दूसरे नामो से भी पुकारा जाता है। ऐसा नहीं है, कि सिर्फ कंप्यूटर में ही मदरबोर्ड पाई जाती है। phones के अंदर भी मदरबोर्ड पाया जाता है, जिसे हम लॉजिक बोर्ड के नाम से जानते है।
जबसे कंप्यूटर का खोज हुआ है, तब से ही motherboard इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हालाँकि पुराना मदरबोर्ड में सिर्फ कुछ ही components होता था। जैसे- IBM कंपनी के द्वारा बनाया गया सर्वप्रथम PC Motherboard में सिर्फ processor और card slot उपलब्ध होता था। परन्तु आज के मदरबोर्ड को देखा जाए तो आपको अनेक प्रकार के Features मिलेंगे। यही कारण है, कि आज के युग में computer इतना capable है।इस पोस्ट में हम आपको मदरबोर्ड क्या है? और उसके कार्य क्या है? इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। साथ ही हम आपको computer motherboard के मुख्य पार्ट्स और उनके कार्यो के बारे में भी विस्तार से जानेंगे ताकि आपको मदरबॉर्ड की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाए, तो चलिए फिर करते हैंं शुरुआ और जानते हैं मदरबोर्ड क्या है?
मदरबोर्ड क्या है? (What is Motherboard)
Motherboard, कंप्यूटर में उपस्थित एक “Main Printed Circuit Board (PCB)” है। जिसकी सहायता से हम विभिन्न प्रकार के internal components को आपस में connect करते है। और ये बाहरी उपकरणों (external peripherals) को computer से जोड़ने के लिए connectors उपलब्ध करता है। इसे पूरे कंप्यूटर सिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। अगर आप एक motherboard के चित्र को देखोगे तो उसमे आपको एक हरे रंग का circuit board दिखाई देगा, जिसमे बहुत सारे equipment लगा हुआ रहता है
मदरबोर्ड से जुड़े कुछ important equipment में से Central Processing Unit (CPU), RAM, Hard disk और I/O devices (Keyboard, Mouse, Monitor, USB devices etc.) है। इन सभी को जोड़ने केे लिए motherboard में connectors उपलब्ध होता हैं। एक तरह से देखोगे तो कंप्यूटर में power supply करने से लेकर अन्य hardware components के बिच communication करवाने तक का सारा काम motherboard ही करता है। यहाँ तक की कंप्यूटर का हर एक पार्ट किसी न किसी तरह से मदरबोर्ड में कनेक्ट रहता है।
मदरबोर्ड के कार्य – Functions of Motherboard
मदरबोर्ड के कुछ प्रमुख कार्य:
Central Backbone :- अक्सर मदरबोर्ड को कंप्यूटर की रीढ़ की हड्डी भी कहा जाता है। क्योंकि computer के दूसरे आवश्यक घटक (essential components) जैसे- रैम, हार्ड डिस्क, सीपीयू इत्यादि सभी को motherboard में ही install किया जाता है। अर्थात कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर के लिए मदरबोर्ड एक ज़मीन की तरह काम करता है।
External Peripherals के लिए Slots प्रदान करना :- कोई भी बाहरी Devices को कंप्यूटर मैं कनेक्टट करने के लिए motherboard में बहुत से expansions Slots लगे होते है।इन स्लॉट्स की मदद से हम कंप्यूटर में extra expansion card (नेटवर्क कार्ड, साउंड कार्ड, फायरवायर कार्ड, ईथरनेट कार्ड, लेन कार्ड इत्यादि) कनेक्ट कर सकते हैं।
Computer में Power Supply का काम:- कंप्यूटर के सभी घटको के लिए बिजली पहुंचाने का काम भी मदरबोर्ड का होता है। सबसे पहले power connector की मदद से बिजली motherboard तक पहुंचाई जाती है, उसके बाद मदरबोर्ड से जुड़े various components को power supply की जाती है।
Data Flow को Control करना:- मदरबोर्ड सभी components के लिए संचार केंद्र (communication hub) के रूप में कार्य करता है। यह computer system के भीतर सूचना यातायात के Management के लिए जिम्मेदार होता है।आसान शब्दों में सभी उपकरण motherboard की मदद से आपस में data को receive और send कर पाते है।
BIOS :- मदरबोर्ड Basic I/O system को भी hold करता है, यह कंप्यूटर सिस्टम की boot process के लिए आवश्यक है।
मदरबोर्ड के प्रकार- Types of Motherboard in Hindi
कंप्यूटर के विकास के साथ ही मदरबोर्ड की क्षमता व आकार में भी बहुत से बदलाव आये है। आज हमारे पास विभिन्न प्रकार की motherboard उपलब्ध है और ये सभी एक – दूसरे से अलग है। तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते है।
AT Motherboard
Computer में इस्तेमाल होने वाली सबसे पुरानी मदरबोर्ड AT Motherboard के नाम से आता था। इसे “Full AT” भी कहा जाता है। AT का मतलब है, Advance technology अर्थात board में नयी तकनीक के power connectors का यूज़ किया गया था। Motherboard के प्रत्येक माउंट में 6 pin के दो पावर कनेक्टर लगे होते थे। इस motherboard को 1980 के दशक में IBM द्वारा निर्माण किया गया था। जिसके बाद लगभग कई दशकों तक AT motherboard और इसके variants (Baby AT) ने कंप्यूटर बाजार में अपनी अच्छी पकड़ बनाये रखी थी। लेकिन 1997 के बाद AT form factor को ATX द्वारा दबा दिया गया।
ATX Motherboard
लगभग 1990 के दशक में Intel द्वारा ATX Motherboard (Advanced technology extended) को प्रस्तुत किया। ये AT family की मदरबोर्ड से बहुत ही अलग था। पुरानी मदरबोर्ड के मुकाबले आकार (305×204mm) में भी एटीएक्स से काफी हद तक छोटी थी। इस मदरबोर्ड में advance control की सुविधाएं उपलब्ध थी। इसके अलावा अन्य दूसरे महत्वपूर्ण बदलाव भी ATX Motherboard में किये गए थे।
जैसे- एक keyboard connector जोड़ा गया था और पीछे की plats में बहुत से add-ons के लिए extra slots दिए गए थे। इसमें BIOS program की मदद से power management किया जा सके। विभिन्न विशेषताओं के कारण ही एटीएक्स को आज भी उपयोग में लिया जाता है।ATX family में Full ATX, Micro ATX और Flex ATX मदरबोर्ड भी उपलब्ध है।
Mini ITX Motherboard
इस प्रकार की मदरबोर्ड small form factor वाले computer system में उपयोग करने के लिए बनाया गया है । इसे 2001 में VIA Technologies द्वारा निर्माण किया गया था। Mini ITX का आकार 6.7 × 6.7 inch होता है, जो किसी भी अन्य motherboard की तुलना में कम है। छोटे आकार और fan-less cooling के कारण ये मदरबोर्ड सबसे less power consumption करती है। motherboard के साइज कम होने के कारण इसमें कुछ ही USB connectors दिए गए हैं। इसके अलावा PCI slot की संख्या भी एक ही है। कुल मिलाकर ये पूरी तरह से एक छोटे आकार के PC में use की जाती है।
इसके अलावा भी कई प्रकार की motherboards मार्केट में उपलब्ध है, परन्तु ऊपर बताई गयी मदरबोर्ड अधिकतर उपयोग में ली जाती है।
Motherboard के प्रमुख Parts और उनके Functions
कंप्यूटर के सभी पार्ट्स को एक साथ connect करने के लिए computer motherboard एक platform की तरह है। निचे उन पार्ट्स के नाम और उनके कार्यो के बारे में बताया गया है।
CPU Socket :- ये मदरबोर्ड में लगा सबसे महत्वपूर्ण सॉकेट में से एक है। इसमें CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) यानि computer के मस्तिष्क को फिट किया जाता है। इसे processor भी कहां जाता है, जिसका काम program instructions को लाने, उनकी processing करने और data को transfer करना होता है।
RAM Slots :- कंप्यूटर का वो स्थान जहां रैम (रैंडम एक्सेस मेमोरी) को लगाया जाता है उसे Ram slot कहते है। computer के performance को बढ़ाने के लिए तथा dynamic data को temporarily store करने के लिए इसका यूज किया जाताा है।
I/O Ports: मदरबोर्ड में मौजूद ये ports कंप्यूटर के Input / Output Device को computer से connect करने का काम करता है। इनमे keyboard, mouse, microphone, speaker, monitor, USB devices, Ethernet network cable और headphones को जोड़ने के लिए पोर्ट्स दिए गए होते हैं।
North Bridge Chipset :- नार्थ ब्रिज या host bridge एक प्रकार का माइक्रो चिप है, जो CPU से जुड़ा हुआ होती है। इसका काम RAM, hard disk और PCI devices को manage करना होता है।
SouthBridge Chipset :- इसे IC chip भी कहते है, जो northbridge से connect होता है. ये सभी input/output functions को control करने का काम करता है.
Power Connector :- ये 20-24 pin का एक पावर कनेक्टर होता है। जो SMPS (Switch Mode Power Supply) से connect होता है। इसका काम Electricity खींचना और मदरबोर्ड में power supply करना है। आप कह सकते है, की system को संचालित करने के लिए आवश्यक बिजली आपूर्ति का काम इन्ही connector द्वारा किया जाता है।
Expansion Card Slots :- मदरबोर्ड में लगे वो स्लॉट्स जहां आप Extra card को लगा सकते है। ये तब काम आते है, जब आप अपना PC को upgrade करना चाहते हो। इन कार्ड स्लॉट्स को AGP slots (Accelerated Graphics Port) और PCI slots के नाम से भी जाना जाता है। इनकी मदद से आप अपने motherboard में extra graphic card, audio card, network card और modem card लगा सकते है।
IDE Connector :- IDE का पूरा नाम Integrated Drive Electronics है, ये computer के अंदर hard disk और optical disc devices को Control करने के लिए होता है।हालाँकि आजकल motherboard में नए प्रकार के कनेक्टर यूज किए जातेे हैं, इनमें से SATA connector शामिल है। IDE के 40 pin के मुकाबले ये 7 pin वाला कनेक्टर है।
CMOS Battery :- इसका पूरा नाम Complementary Metal Oxide Semi-Conductor है। ये बैटरी से संचालित होने वाली चिप हैै, जो date and time और hardware setting जैसी information को स्टोर करके रखता है।
Heat Sink :- यह एक metal device है, जो कि मदरबोर्ड के गर्म होने पर high temperature को absorb कर लेता है। जिससे गर्म हुए पार्ट्स अधिक गर्म नहीं होते और वे सही तरह से काम कर पाते है।
इसके अलावा motherboard में और भी बहुत से छोटे-छोटे दूसरे पार्ट्स भी लगे होते है। इतना कुछ जानने के बाद आप एक बात तो समझ गए होंगे कि एक computer motherboard की क्या भूमिका है।
Conclusion
इस post में आपने जाना Motherboard क्या है और इसका क्या काम है? अगर आप कंप्यूटर साइंस के छात्र है या computer को अच्छे से समझना चाहते है, तो motherboard एक महत्वपूर्ण विषय है। तो उम्मीद है, हमारे द्वारा दी गयी मदरबोर्ड की जानकारी से आप लोगो को कुछ मदद मिली होगी। फिर भी अगर आपको इससे संबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया comment के माध्यम से हमें जरूर बताये। धन्यवाद......
0 Comments